
Acne Causing Food: जब त्वचा के हेयर फॉलिकल्स तेल और मृत त्वचा कोशिकाओं से बंद हो जाते हैं, तो इससे मुंहासे (Acne) की समस्या होती है। यह त्वचा पर कई रूपों में दिखाई दे सकता है जैसे ब्लैकहेड्स, व्हाइटहेड्स, पप्यूल्स, पस्ट्यूल्स, नोड्यूल्स, सिस्टिक लेजन्स आदि। आमतौर पर यह चेहरे पर होता है क्योंकि यहाँ सबसे अधिक सिबेशियस ग्लैंड्स होते हैं, जो तेल उत्पादन का काम करते हैं।
यह गंदगी, बैक्टीरिया, अतिरिक्त तेल उत्पादन और हेयर फॉलिकल्स के बंद होने के कारण होता है। इसके अलावा, हार्मोनल असंतुलन, तनाव, आहार और कुछ दवाइयां भी मुंहासों को ट्रिगर करती हैं। साथ ही, कुछ खाद्य पदार्थ भी मुंहासों का कारण बन सकते हैं। यदि आप अक्सर मुंहासों की समस्या से परेशान रहते हैं, तो नीचे दिए गए खाद्य पदार्थों से बचें।
Refined Sugar
शुगर युक्त खाद्य पदार्थ जैसे कैंडी, पेस्ट्री, ब्रेड, पास्ता, नमकीन आदि खाने से शरीर में इंसुलिन का स्तर बढ़ जाता है, जिससे त्वचा में तेल का उत्पादन बढ़ जाता है और त्वचा के फॉलिकल्स और पोर्स में सीबम भर जाता है और मुंहासे बनते हैं।
Eggs
इसमें एल्बुमिन नामक एक एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रोटीन, बायोटिन और प्रोजेस्टेरोन होता है। ये सभी मुंहासों को ट्रिगर कर सकते हैं।
Transfat
बेक्ड गुड्स, तली हुई चीजें जैसे खाद्य पदार्थों में ट्रांसफैट होता है, जो शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। ये दोनों चीजें मुंहासों को ट्रिगर करती हैं।
Dairy products
स्किम्ड मिल्क सबसे ज्यादा मुंहासों का कारण बनता है, लेकिन कुछ शोधों के अनुसार, सभी प्रकार के डेयरी उत्पाद मुंहासों को बढ़ावा देते हैं। विशेष रूप से गाय के दूध से बनी चीजें, चाहे वह नो फैट हो या फुल फैट। वहीं, कुछ अध्ययन यह बताते हैं कि दही का मुंहासों पर कोई प्रभाव नहीं होता है।
Peanut butter
इसमें मौजूद एंड्रोजन सीबम के उत्पादन को बढ़ाता है, जिससे त्वचा और भी अधिक तैलीय हो जाती है और मुंहासे बढ़ जाते हैं।
Alcohol
अल्कोहल और मुंहासों के बीच कोई सीधा संबंध नहीं है, लेकिन फिर भी अल्कोहल शरीर में उन चीजों को ट्रिगर कर सकता है जो मुंहासों को बढ़ावा देती हैं, जैसे हार्मोनल असंतुलन, कमजोर लिवर और इम्यून सिस्टम आदि।
Omega 6
नट्स, बीज, सोया, कॉर्न, कैनोला, वेजिटेबल ऑयल आदि ओमेगा 6 युक्त खाद्य पदार्थ मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं, जिससे मुंहासे और भी बढ़ जाते हैं।
Supplements
वही प्रोटीन और बायोटिन जैसे सप्लीमेंट्स केराटिन के उत्पादन को बढ़ावा देते हैं, जिससे हाइपरकेराटोसिस हो सकता है और यह मुंहासों का एक मुख्य कारण होता है।